{"_id":"62b35c42f84fc179810cb688","slug":"the-grand-rath-yatra-of-shri-jagannath-took-out-bijnor-news-mrt593980744","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली
विज्ञापन
नजीबाबाद में श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल इस्कॉन कलाकार।
- फोटो : NAZIBABAD
श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली
नजीबाबाद। नगर में हरे कृष्णा भजन के साथ भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। इस्कॉन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। श्री हरि संकीर्तन मंडल के नेतृत्व में पूजा-अर्चना के साथ रेलवे स्टेशन शिव मंदिर से श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।
वृंदावन व इस्कॉन कलाकारों द्वारा हरि नाम संकीर्तन से वातावरण कृष्णमय हो गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने श्री जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लिया। श्री जगन्नाथ का डोला खींचकर धर्मलाभ उठाने के लिए क्षेत्रवासियों की होड़ लगी रही। श्री हरि संकीर्तन मंडल के संस्थापक राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कमल बंधु, सुनील राजपूत, नील कमल, उदित कुमार, विदित सिंघल, तरुण राजपूत, सुनील, राहुल, सचिन, रचित, जगदीश सहित अनेक भक्तों ने श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में प्रतिभाग किया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी के नेतृत्व में श्री जगन्नाथ शोभायात्रा के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई श्री जगन्नाथ रथयात्रा कृष्ण मुरारी के उद्घोष के साथ चौराहा जगन्नाथ, कल्लूगंज, चौक बाजार होती हुई श्री जगन्नाथ टीला मंदिर पहुंची। प्रसाद वितरण के साथ रथयात्रा का देर शाम समापन होगा।

The grand Rath Yatra of Shri Jagannath took out- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन