फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The government will take a decision on Bijnor Development Authority this month

Bijnor News: बिजनौर विकास प्राधिकरण पर इस माह शासन में होगा निर्णय

Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The government will take a decision on Bijnor Development Authority this month
बिजनौर विकास प्राधिकरण का नक्शा
- जिले के 15 निकाय बिजनौर विकास प्राधिकरण (बीडीए) में होंगे शामिल
विज्ञापन

- जिले में बीडीए के इंतजार में विनियमित क्षेत्र के नए मास्टर प्लान नहीं बने
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर विकास प्राधिकरण (बीडीए) पर शासन से इस माह निर्णय हो सकता है। वहीं इस साल के अंत तक इसकी प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीडीए के इंतजार में जिले की पांचों तहसीलों पर बने विनियमित क्षेत्र के नए मास्टर प्लान भी नहीं बने हैं। बीडीए के लागू होते ही जिले में नियोजित विकास की नई राह खुल जाएगी।
पिछले एक साल से बीडीए बनाने की प्रक्रिया जोरशोर से चल रही है। इस साल की शुरुआत में प्रशासन ने बीडीए का नक्शा तैयार कर पूरा प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। प्रस्ताव की बात करें तो इसमें 15 निकाय शामिल किए गए हैं। वहीं जिलेभर के 873 गांवों को इसमें जगह दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा बिजनौर तहसील के 237 गांव शामिल है। दूसरे नंबर पर नजीबाबाद के 208, धामपुर के 188, चांदपुर के 124 और नगीना के 99 गांवों को बीडीए प्रस्ताव में जगह दी गई है।
विज्ञापन


अवैध कॉलोनियों पर लगेगी लगाम
जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में 500 से ज्यादा नई कॉलोनियां बन रही है। कालोनियों में बिक्री का कोई मानक नहीं है। यानी कालोनी काटने वाले अपनी मनमानी से प्लाट का मूल्य वसूल रहे हैं। बीडीए लागू होने के बाद कॉलोनी का नक्शा पास कराना जरूरी हो जाएगा। इसके बाद ही बीडीए का नियंत्रण यहां के विकास पर भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बिजनौर विकास प्राधिकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। शासन स्तर से इस पर निर्णय होना है। बीडीए बनने से जिले में नियोजित विकास में मदद मिलेगी। -विनय कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed