{"_id":"584d959b4f1c1b4b612c3394","slug":"the-government-rejected-the-needy-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने जरूरतमंदों को ठुकराया : यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने जरूरतमंदों को ठुकराया : यादव
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में महिलाओं को समाजवादी पेंशन के स्वीकृति पत्र बांटे गए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के नियोजन-ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई ने कहा कि जिन जरूरतमंदों को केंद्र सरकार ने ठुकराया, तो उन्हें अखिलेश सरकार ने अपने खजाने से पेंशन दी है। सपा सरकार में सभी को सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि सब को मिलकर अगला मुख्यमंत्री भी अखिलेश यादव को बनाना होगा।
रविवार को बिजनौर के एक बैंक्टहॉल में समाजवादी पेंशन व शादी अनुदान योजना के के तहत जिले के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व चेक वितरित करने के दौरान मंत्री ने कहा कि बिजनौर किसानों का जिला है। वह खुद किसान हैं। सपा सरकार में किसानों के साथ सभी को सम्मान दिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सपा की सरकार से पहले बसपा की सरकार में किसी गरीब को सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते लोगों को जान गंवानी पड़ रही है, पर केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रहीं। सपा सरकार ही ऐसे लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेन हादसे में घायलों के इलाज में केंद्र सरकार के अफसर पुराने नोट पीड़ितों को दे रहे थे। उनकी सरकार के अफसर नए नोट दे रहे थे। हर किसी को प्रदेश सरकार ने लाभ दिया र्है। जिलाधिकारी जगतराज ने कहा कि जिले में वर्ष 2016-17 में सपा पेंशन योजना के तहत कुल 119149 लाभार्थियों को 500 रुपये प्रति माह की दर से तिमाही पेंशन दी जा रही है, जो कि सीधे उनके खातों में पहुंच रही है। इसमें सामान्य व ओबीसी जाति के 100, अनुसूचित जाति के 200 व अल्पसंख्यक वर्ग के 200 लाभार्थी भी शामिल हैं। इनके अलावा अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के 100-100 अनुसूचित जाति के 80 , सामान्य वर्ग के 20 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के तहत 20-20 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि जिले में 1068 लाभार्थियों को 21360 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान, विधायक रुचिवीरा ,मनोज पारस, शेख सुलेमान , सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव , नईमुलहसन, जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा, सीडीओ इंदमणि त्रिपाठी ,एसपी सिटी एमएम बेग समेत अन्य कई अधिकारी भी मौजूद रहे।