{"_id":"573225a14f1c1b056b919cbd","slug":"the-government-plans-to-reach-households","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर पहुंचाई सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर पहुंचाई सरकार की योजनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 11 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Workers remove the SP cycle rally.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में सपा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली गई साइकिल रैली के अंतिम दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा विधायक रुचि वीरा के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंकी।
साइकिल रैली के अंतिम दिन सपा विधायक रुचि वीरा के नेतृत्व में कैंप कार्यालय से साइकिल रैली शुरू हुई, जो कि नुमाइश ग्राउंड, जजी चौराहा, सिविल लाइन, नगर पालिका, बुल्ला का चौराहा, मुख्य डाकघर, चांदपुर चुंगी, मेरठ चुंगी सहित कई मोहल्लों में होती हुई सपा के जिला कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।
रैली में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। इस मौके पर विधायक ने सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की।
उन्होंने अपने एक वर्ष पांच महीने के कार्यकाल में किए कार्यों को भी गिनाया, जिसमें देहात को 14 घंटे बिजली, शहर को 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
पुल निर्माण, सड़क निर्माण व पानी की टंकी आदि लगवाने सहित कई कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवश्य बताएं तथा कार्यों पर चर्चा करें।
साइकिल रैली में नगीना के चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, मोनिका चौधरी, खुशनूद खां सहित काफी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।