फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The girl reached her neighbor's house and insisted on marriage.

Bijnor News: पड़ोसी के घर पहुंची युवती निकाह की जिद पर अड़ी

Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The girl reached her neighbor's house and insisted on marriage.
स्योहारा। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम एक युवती अपने पड़ोसी युवक के घर पहुंच गई और उससे निकाह करने की जिद पर अड़ गई। युवक-युवती के परिजनों के बीच काफी देर तक कहासुनी और हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामला क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की युवती का पड़ोस में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से निकाह करना चाहते हैं लेकिन आमने-सामने का रिश्ता होने के कारण उनके परिजन तैयार नहीं हैं। बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे युवती, युवक के घर जा पहुंची और निकाह करने की जिद पर अड़ गई।युवती की इस हरकत से युवक के परिजन नाराज हो गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed