{"_id":"6935b3b300bde7607c00ef35","slug":"the-girl-created-a-ruckus-by-reaching-the-young-mans-engagement-ceremony-bijnor-news-c-27-1-bij1007-166912-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: युवती ने युवक के रिश्ते के कार्यक्रम में पहुंचकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: युवती ने युवक के रिश्ते के कार्यक्रम में पहुंचकर किया हंगामा
Sun, 07 Dec 2025 10:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में एक बैक्वेंट हॉल में युवती के हंगामे के बाद जमा भीड़। संवाद
नहटौर। रेलवे में कार्यरत युवक के रिश्ते के दौरान एक युवती ने बैंक्वेट हॉल में पहुंचकर हंगामा किया। युवती ने चार दिन पूर्व कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देेकर मुकरने के मामले में प्राथमिक भी दर्ज कराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत किया।
रविवार को नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के रिश्ते का कार्यक्रम था। दोपहर करीब दो बजे मेहमान खाने में मशगूल थे। उसी समय शेरकोट क्षेत्र के एक गांव की युवती वहां पहुंची और युवक से अपने रिश्ते बताते हुए उसके इस नए रिश्ते का विरोध किया।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर रहा है। उसने शादी न करने पर चार दिन पूर्व नहटौर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने बताया कि युवती पहले भी उस पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराकर दो लाख रुपये हड़प चुकी है। इसका हलफनामा व वीडियो उनके पास है। अब वह दोबारा रुपये हड़पना चाहती है, उल्टे-सीधे आरोप लगा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर युवती को वहां से हटाया। इसके बाद लड़के और लड़की पक्ष के बीच इस मुद्दे को लेकर बातचीत हुई, जिसके बाद आपसी सहमति बनने पर रिश्ते की रस्म पूरी हुई। संवाद