{"_id":"6609b927d0ca905e2102d424","slug":"the-girl-became-brave-and-climbed-on-the-tank-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-121511-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वीरू बन टंकी पर चढ़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वीरू बन टंकी पर चढ़ी युवती
Mon, 01 Apr 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। फिल्म शोले के वीरू की तर्ज पर एक युवती के पानी की टंकी पर जा चढ़ी, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों ने स्कूल के पास बनी टंकी पर एक युवती को देख कर शोर मचाया। स्कूल के प्रधानाध्यापक रुपेंद्र राणा ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर युवती को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहले भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद उप निरीक्षक सुशील कुमार एक ग्रामीण को साथ लेकर टंकी पर चढ़े और युवती को समझाकर सकुशल नीचे उतार लाए। युवती काफी बदहवास स्थिति में थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बयाया कि युवती की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। उधर, युवती दूसरे गांव की बताई जा रही है।
टंकी ऑपरेटर की लापरवाही से टंकी पर चढ़ी युवती
टंकी पर नवयुवती के चढ़ने के पीछे टंकी पर तैनात ऑपरेटर की लापरवाही सामने आ रही है। टंकी के गेट और सीढ़ी के दरवाजे पर ताला लगा न होने से युवती टंकी के ऊपर चढ़ने में कामयाब हुई।