फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The general ward of the district hospital will be shifted

जिला अस्पताल का सामान्य वार्ड होगा शिफ्ट

Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The general ward of the district hospital will be shifted
जिला अस्पताल का सामान्य वार्ड होगा शिफ्ट
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल का सामान्य वार्ड महिला अस्पताल के पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। आसपास के जिलों में कोरोना के मरीज फिर से मिलने पर जिला अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी पहली बार 12 घंटे तक चलाकर देखा गया, जिसका ट्रायल सफल रहा है।
जिला अस्पताल को एल-टू कोविड वार्ड बनाया गया है, जहां हालत खराब होने पर मरीजों को रखा जाएगा। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई वाले 72 बेड की व्यवस्था सामान्य वार्ड व पीछे की ओर कर दी गई है। इसमें बच्चों के लिए आरक्षित 20 बेड भी शामिल हैं। इसके अलावा 30 बेड और बढ़ाए जा सकते हैं। हालांकि संक्रमित की तबीयत ज्यादा खराब होने पर ही उसे अस्पताल लाया जाएगा। जिले में लंबे समय से कोई मरीज न मिलने की वजह से अब तक एल-टू कोविड वार्ड संचालित नहीं है और सामान्य मरीजों को उनके पास के अन्य कमरों में भर्ती किया जा रहा है। कोरोना के मरीज आसपास के जिलों में मिलने लगे हैं। इसे देखते हुए जिला अस्पताल सामान्य वार्ड के मरीजों को महिला अस्पताल के पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। एक-दो दिन में ही यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अगर मरीजों की संख्या बढ़ी तो सामान्य वार्ड के ऊपर के दोनों भवनों को भी खाली कराया जाएगा। एल-टू कोविड वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन प्लांट से की जाएगी। इसका अब तक हर रोज आधे घंटे का ही ट्रायल हो रहा था। मंगलवार को पहली बार प्लांट को 12 घंटे तक चलाया गया। दोपहर दो बजे से रात दो बजे तक जनरेटर चला। इस दौरान प्लांट से ऑक्सीजन की सही आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

सामान्य मरीजों से रखेंगे अलग
सीएमएस डॉ.अरुण कुमार पांडेय के अनुसार कोरोना के मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखा जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट का 12 घंटे का ट्रायल सफल रहा है। इसके अलावा अस्पताल में 63 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed