{"_id":"683b4e31d93e29a681008864","slug":"the-gas-pipeline-coming-to-bijnor-is-18-km-away-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-151177-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 18 किमी दूर है बिजनौर आ रही गैस पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 18 किमी दूर है बिजनौर आ रही गैस पाइप लाइन
Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के वेयर हाउस के पास स्थापित गैस पाइप लाइन की कम्प्रेशर यूनिट। संवाद
बिजनौर। शामली के थानाभवन से बिजनौर तक बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन सिर्फ 18 किमी दूर है। आने वाले छह महीने में पाइप लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। फिर, गैस के दामों में करीब दस रुपये की गिरावट आ जाएगी।
एचपीसीएल की ओर से बिजनौर शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जोकि अब अंतिम दौर में हैं। लगभग सभी मोहल्लो तक पाइप लाइन बन चुकी है। इसके साथ ही 11 हजार घरों की रसोई के कनेक्शन हो चुके हैं और 950 घरों में बाकायदा आपूर्ति हो रही है।
तीन साल पहले चालू हुआ था काम
शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम करीब तीन साल पहले शुरू किया गया था। पूरे शहर में गैस की आपूर्ति करने के लिए चार कंप्रेशर यूनिट लगाई जानी है। एक कंप्रेशर यूनिट वेयर हाऊस, दूसरी यूनिट रॉयल कैशल होटल के पास और तीसरी यूनिट लगाने की तैयारी चल रही है। इंद्रलोक, सरोजनी नगर, अशोक विहार, शिवलोक कॉलोनी, आदमपुर, मन्नू पुरम, राधेश्याम, भरत विहार, श्याम विहार और काकरान वाटिका, आनंद विहार और जाटान में चामुंडा मंदिर के पास तक गैस पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
42 हजार कनेक्शन करने का है लक्ष्य
बिजनौर में 29 हजार घर हैं। कुछ घरों में किराएदार होने की वजह से दो या तीन कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में 42 हजार कनेक्शन करने का लक्ष्य है। अब तक 11 हजार कनेक्शन हो चुके हैं।
फिलहाल 950 घरों की रसोई में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति हो रही है। 11 हजार कनेक्शन कर लिए गए हैं। थाना भवन स्थित गेल के प्लांट से बिजनौर तक पाइप लाइन बिछाई जा रही है जोकि बीआईटी कॉलेज के पास पहुंच चुकी है। ....प्रदीप, इंजीनियर, कार्यदायी संस्था