फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The gang caught selling fake papers and selling stolen bikes

बाइक चोरी कर उनके फर्जी कागज तैयार कर बेचने वाला गैंग दबोचा बाइकों के चेसिस नंबर घिसकर डाल देते थे दूसरी बाइकों के चेसिस नंबर

Mon, 13 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The gang caught selling fake papers and selling stolen bikes
बिजनौर में वाहन चोरी करने वाले गैंग के पकड़े गए दो सदस्यों के बारे में जानकारी देते सीओ कुलदीप गु? - फोटो : BIJNOR
बाइक चोरी कर फर्जी कागजों से बेचने वाला गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को दबोचकर चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। गैंग चोरी की बाइकों पर दूसरी बाइकों का चेसिस नंबर बनाकर व उसी नंबर के फर्जी कागज बनाकर बेचता था और मोटी रकम कमाता था। चोरी की बाइक हापुड़ जिले में बेची जाती थीं।
सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोतवाली शहर पुलिस व स्वॉट टीम ने 12 जुलाई को मोहल्ला जुलाहान में एक बंद पड़े निर्माणाधीन मकान में छापा मारकर थाना नहटौर के मोहल्ला मीर के सराय निवासी नाजिम व धामपुर के गांव ढक्का कर्मचंद निवासी आलोक को दबोचा। दोनों के पास से चोरी की दो बाइक, बाइकों के फर्जी कागज व दो चाकू बरामद हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे जगह जगह बाइक चुराते हैं। सड़क पर चल रही बाइकों के इंजन व चेसिस नंबर व रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी कर चोरी की गई बाइकों पर डाल देते थे। चोरी की बाइकों पर चेसिस नंबर वाली बाइकों की नंबर प्लेट भी लगा देते थे। नंबर प्लेट की बाइक की फर्जी आरसी व अन्य कागज बनाकर चोरी की बाइक के साथ देते थे। इस तरह तैयार बाइकों को वे हापुड़ के रहने वाले एक व्यक्ति को बेच देते थे। चोरों को दबोचने वाली टीम में शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा, एसआई मनफूल सिंह, धर्मेंद्र पंवार, हरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, स्वॉट प्रभारी कांति प्रसाद शर्मा, एसआई मनोज परमार, हिमांशु चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बुलेट रहती थी निशाने पर
दोनों चोर सबसे ज्यादा बुलट बाइक को ही निशाना बनाते थे। चोरी की नौ बाइकों में पांच बुलट हैं। उन्होंने बताया कि बुलट आसानी से बिक जाती हैं और इनकी कीमत भी अच्छी मिलती है। इसलिए वे सबसे पहले बुलट चुराने की ही फिराक में लगे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed