फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Funeral processions of two friends stood together, every eye became moist

Bijnor: एक साथ उठे दो दोस्तों के जनाजे, हर आंख हुई नम, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 11 Mar 2024 01:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Mar 2024 01:54 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में दो दोस्तों के जनाजे एक साथ उठे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। दोनों के परिवारों कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Funeral processions of two friends stood together, every eye became moist
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के शेरकोट में मोहल्ला कायस्थान के दो युवकों मोहम्मद अहसान और वासिद की शनिवार को सहारनपुर-देहरादून मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को दोनों शव पोस्टमार्टम करने के बाद शेरकोट पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन


मोहल्ला कायस्थान निवासी मोहम्मद अहसान (40) पुत्र निसार अहमद और वासिद (26) पुत्र राशिद अहमद दोस्त थे। दोनों देहरादून में रहकर प्लाटिंग करने का काम करते थे। दोनों शनिवार को स्कूटी से देहरादून से किसी काम के लिए सहारनपुर गए थे। लौटते वक्त छुटमलपुर-बिहारीगढ़ के निकट रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें दोनों दोस्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन दोनों के शवों को लेकर शेरकोट में पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। दोनों के जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख नम हो गई। ईशा की नमाज के बाद गमगीन माहौल में दोनों युवकों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मुठभेड़: पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरे को पीछा कर ईंख के खेत में पकड़ा

चार बच्चों का पिता था एहसान
अहसान चार बच्चों का पिता था, जबकि वासिद अविवाहित था। वासिद के पिता राशिद सऊदी अरब में नौकरी करते है। सूचना मिलने पर वह भी रविवार दोपहर सऊदी अरब से घर आ गए।

यह भी पढ़ें: UP: लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- जल्द ही लेंगे निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed