फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The funeral processions of all four friends rose together, every eye became moist.

Bijnor News: एक साथ उठे चारों दोस्तों के जनाजे, हर आंख हुई नम

Thu, 25 Jan 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
The funeral processions of all four friends rose together, every eye became moist.
शेरकोट के गांव नूरपुर छीपरी में हादसे में मरे युवकों के जनाजे में शामिल लोगों की भीड। स्त्रोत ग
हरेवली बैराज पर मंगलवार की रात रामगंगा में कार गिरने से हो गई थी चार युवकों की मौत
विज्ञापन

एक ही कब्रिस्तान में बराबर-बराबर सुपुर्द-ए-खाक किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। हरेवली बैराज पर मंगलवार की रात राम गंगा में कार गिरने से चार लोगों की मौत से गांव गांव नूरपुर छीपरी में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चारों युवकों के शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। चारों जनाजे एक साथ उठे। एक ही कब्रिस्तान में बराबर-बराबर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे नूरपुर छीपरी के पांच लोग 45 वर्षीय खुर्शीद, 25 वर्षीय फैसल, 22 वर्षीय राशिद, 19 वर्षीय मारूफ और 21 वर्षीय सिकंदर अफजलगढ़ से नुमाइश देखकर कार से घर लौट रहे थे। इनकी कार अनियंत्रित होकर हरेवली बैराज की रेलिंग तोड़ कर रामगंगा में 30 फीट गहरे पानी में गिर गई थी। किसी तरह सिकंदर ने अपनी जान बचाई, लेकिन खुर्शीद, फैसल, राशिद और मारुफ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में ही चारों के शव को कब्जे में लेकर बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद चारों लोगों के शव गांव में पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। चारों जनाजों के एक साथ उठने पर हर आंख नम हो गई। गांव के कब्रिस्तान में चारों को बराबर-बराबर सुपुर्द-ए-खाक खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई नेताओं ने गांव में पहुंच मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढस
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र, पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, पूर्व सपा सांसद यशवीर सिंह धोबी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।




घना कोहरा बना हादसे का कारण

लोगों का कहना था कि मंगलवार देर रात घने कोहरे से उनके लाडलों की जान ले ली। बताया गया कि जैसे वह कार को लेकर हरेवली बैराज पर पहुंचे तो घने कोहरे के कारण के कारण रास्ता से सही नहीं दिख सका। इस कारण कार रेलिंग को तोड़ती हुई रामगंगा में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed