फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The frost caused chills, people shivered with cold

पाले ने कराई ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग

Fri, 31 Dec 2021 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
The frost caused chills, people shivered with cold
पाले ने कराई ठिठुरन, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। पाले के कारण शुक्रवार को लोग पूरे दिन सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सुबह के समय शीतलहर भी चलती रही। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को कई दिन बाद पाला पड़ा था, जिससे सर्दी का सितम फिर से बढ़ गया था। पाले के साथ ही शीतलहर और बादलों की वजह से सर्दी बढ़ी रही। शुक्रवार को भी सुबह के समय खेतों में पाला जमा रहा। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर मौसम में गलन बनी रही। लगातार पाला गिरने से किसान भी परेशान हो गए हैं। सुबह सवेरे जल्दी खेतों में जाने वाले किसानों को पाले के साथ साथ सर्द हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों में आमतौर पर दिसंबर में कोहरा आता था और पाला एक आध दिन ही पड़ता था। लेकिन इस बार कई-कई दिन तक लगातार पाला पड़ रहा है। पाले से बचाने के लिए किसान फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अभी पाले और कोहरो की वजह से सर्दी बनी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed