{"_id":"67af8fe3fa2b27852e0816d7","slug":"the-friend-murdered-the-young-man-and-hid-the-body-in-a-straw-room-bijnor-news-c-27-1-bij1002-142998-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दोस्त ने युवक की हत्या कर शव भूसे के कमरे में छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दोस्त ने युवक की हत्या कर शव भूसे के कमरे में छिपाया
Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
हर्ष वर्मा का फाइल फोटो
- फोटो :
चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर में हर्ष वर्मा (22) की चाकू से हत्या कर शव को दोस्त ने अपने भूसे के कमरे में छिपा दिया। हत्या का आरोप दोस्त और उसके पिता रिटायर्ड होमगार्ड पर लगा है। दोनों पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग के साथ ही अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार हर्ष वर्मा और रिटायर्ड होमगार्ड लेखराज सिंह का बेटा लवी आपस में दोस्त थे। मृतक के भाई शुभम ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे लवी, हर्ष को घर से बुलाकर ले गया था। शाम तक हर्ष नहीं लौटा तो वह लवी के घर पहुंच गया। जहां हर्ष, लवी और उसके पिता लेखराज के साथ बैठा हुआ था।
उसने हर्ष से घर चलने को कहा तो लवी ने उसके कुछ देर बाद आने की बात कही। पूरी रात बीत जाने के बाद भी हर्ष घर नहीं लौटा तो शुक्रवार की सुबह 11 बजे शुभम फिर से लवी के घर पहुंचा। लवी और उसके पिता लेखराज घर से गायब थे। इधर-उधर तलाशने पर हर्ष का शव भूसे के कमरे में मिला। शव का आधा हिस्सा चादर में लिपटा हुआ और आधा हिस्सा बोरी के अंदर मिला।
विज्ञापन
शुभम ने पुलिस को खबर दी। जिस पर एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ राजेश सोलंकी और थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा मौके पर पहुंचे। इस मामले में लवी, उसके पिता लेखराज और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।