फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The forests of Rajaji National Park will resonate with the roar of Corbett's tigers

कार्बेट के बाघों की दहाड़ से गूंजेंगे राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के जंगल

Mon, 14 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The forests of Rajaji National Park will resonate with the roar of Corbett's tigers
कार्बेट के बाघों की दहाड़ से गूंजेंगे राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के जंगल
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान के बाघ की दहाड़ से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के जंगल गूंजेंगे। कार्बेट के वनों से पांच बाघ राजाजी राष्ट्रीय उद्यान भेजे जाएंगे। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान व भारतीय वन्यजीव संस्थान के अधिकारी व वैज्ञानिक कालागढ़ पहुंच गए हैं।

कालागढ़ के वनों के बाघ की आवाज अब राजाजी में भी सुनी जा सकेगी। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के वन बिजनौर, कोटद्वार व लैंसडान के वन से लगे हैं। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में बाघों की कमी को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान से पांच बाघ राजाजी राष्ट्रीय उद्यान भेजे जाने पर सहमति जता दी है। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान, देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान के अधिकारी व वैज्ञानिक बाघों के प्राकृतावास व भौगोलिक स्थिति का जायजा लेने कालागढ़ पहुंच गए हैं। कालागढ़ के वन विश्राम गृह में कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती से टीम ने विचार विर्मश किया। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पार्क वार्डन कोमल सिंह, कार्बेट टाइगर रिजर्व के डा. दुष्यंत कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कुंदन सिंह खाती ने बताया कि टीम कालागढ़ से ढेला, लाल ढांग व रामनगर तराई पश्चिम के टेड़ा क्षेत्र में भ्रमण कर जानकारी लेगी। अक्तूबर में दो बाघ यहां से राजाजी राष्ट्रीय उद्यान भेजे जाएंगे। कार्बेट टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक राहुल ने बताया कि राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पश्चिमी भाग में बाघ की कमी हो गई है। जिसकी वजह से वहां बाघों की जनसंख्या बढ़ नहीं पा रही है। इसलिए कार्बेट टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान से दो बाघिन व तीन बाघ राजाजी भेजे जाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed