फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The food license revoked

फूड लाइसेंस किया निरस्त

Tue, 09 Feb 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 09 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The food license revoked
बिजनौर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण ने एक्सपायरी डेट का सामान बेचने पर फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया है। नगर में छापेमारी के दौरान मिड-डेे मील सप्लाई करने वाली एनजीओ सहित सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए लेकर जांच भेजे।
विज्ञापन


 आगामी निरीक्षण में साफ टीम में बेकार खाद्य सामग्री को नष्ट कराया।
खाद्य विभाग की टीम ने नगर में मिड-डे मील सप्लाई करने वाली शंभा बाजार स्थित संत मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी पर छापा मारा। टीम ने वहां से चावल व हल्दी का नमूना लेकर जांच को भेजा। साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया। आगामी निरीक्षण में साफ-सफाई न मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी। शास्त्री चौक स्थित एसआरएस माल पर अनुज जिंदल के फूड कॉर्नर पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 टीम को एक्सपायरी डेट का दूध व कोल्डड्रिंक मिली। टीम ने कॉर्नर में रखी दस किलो गजक, दस बोलत दूध की व 50 बोतल कोल्डड्रिंक को नष्ट करा दिया। साथ ही एक्सपायरी सामान बेचने पर उनका फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया। टीम ने मॉल पर ही राजेश रतन के फूड कॉर्नर से दस किलो अनार व 15 किलो मौसमी को नष्ट कराया। इसके अलावा बैराज रोड स्थित व्यंजन वाटिका से दही, हल्दी, दूध, पनीर, बैराज रोड स्थित लक्ष्मी डेयरी से पनीर का नमूना लेकर जांच को भेजा। व्यंजन वाटिका व न्यू स्पाइसी रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस न होने पर नोटिस दिया गया तथा जल्द ही लाइसेेंस न बनवाने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव, एफएसओ एसबी सिंह, जगदंबा प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed