फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The flyover pillar collapsed during construction.

Bijnor News: निर्माण के दौरान ही फ्लाईओवर का पिलर हो गया धराशाही

Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
The flyover pillar collapsed during construction.
जलालाबाद में फ्लाईओवर के पिलर पर रखा पियर कैंप हुआ धराशाही।
कोई हताहत नहीं, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद/नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन पर जलालाबाद के निकट फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान एक पिलर धराशाही हो गया, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। गनीमत रही कि धराशाही हुए पिलर के पास कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।



जलालाबाद के निकट हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन पर पिलर निर्माण कार्य पवन कुमार कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। पेट्रोल पंप के निकट सुबह चार बजे फ्लाईओवर के पिलर के ऊपर पियर कैप में कंकरीट भरने काम किया गया। यह काम होने के करीब तीन घंटे बाद ही पियर कैप धराशाही होकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय पियर कैप पिलर से गिरा, उस दौरान पिलर के आसपास कोई मजदूर नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। पिलर से पियर कैप के गिरने पर मजदूरों और ठेकेदार में अफरा-तफरी मच गई। ठेकेदार ने मजदूरों की मदद से निर्माण क्षेत्र को पन्नी से ढकवा दिया। पिलर गिरने के बाद परियोजना निदेशक राजकुमार नागरवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट एजेंसी से तलब की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



फ्लाईओवर के पिलर गिरने से खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल

नजीबाबाद (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन निर्माण पहले से धीमी गति से चल रहा है, उसपर भी फ्लाईओवर का निर्माण दो साल तक लटका रहा और अब निर्माण शुरू होने पर फ्लाईओवर के पिलर का पियर कैप निर्माण के दौरान गिरने से पूरे निर्माण की ही पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार-काशीपुर फोरलेन पर फ्लाईओवर कार्य लंबे समय से चल रहा है। इस परियोजना को वर्ष 2020 में पूरा होना था, लेकिन पिछले दो सालों तक निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। पिछले छह महीनों से परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी आई है। फ्लाईओवर के लिए कई पिलर तैयार हो चुके हैं और कई पिलरों पर काम चल रहा है। रविवार की तड़के पिलर के पियर कैप पर कंकरीट भरने का काम किया गया और काम पूरा होने के तीन घंटे बाद ही पियर ध्वस्त होकर नीचे गिर गया। यदि उस समय पिलर के नजदीक मजदूर या अन्य कोई भी लोग होते तो एक बड़ा हो सकता था। पियर कैप के निर्माण के दौरान ही गिरने से इस फ्लाईओवर में निर्माण गुणवत्ता की पोल खुल गई है। निर्माण कंपनी से अपनी कमियों को छिपाने के तुरंत ही वहां पर मलबा आदि सभी कुछ पन्नी से ढक दिया।

उक्त बाबत पूछे जाने पर परियोजना निदेशक राजकुमार नागरवाल ने कहा कि पियर कैप का निर्माण चल रहा था। उसमें कंकरीट भरी जा रही थी, जो तड़के गिरी है। इस मामले में एजेंसी से जांच रिपोर्ट मांगी गई है ताकि उन कारणों का पता चल सके, जिनके कारण पियर कैप गिरा है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।




एनएचए के अधिकारी मौके से चले गए

नजीबाबाद। जलालाबाद क्षेत्र में फ्लाईओवर के पिलर की पियर कैप के गिरने की सूचना पर परियोजना से जुड़े अधिकारी निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। मीडियाकर्मियों को आता देख एनएचए के अधिकारी अपने वाहन में बैठकर वहां से चले गए। घटना के संबंध में जबाव देने से बचने के लिए अधिकारी फोन तक रिसीव करने से देर शाम तक बचते रहे। उधर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि परियोजना का कार्य जल्दी पूरा करने के लिए ठेकेदार आनन-फानन में मानकों को ताक पर रखकर कार्य करा रहा है। जिसका खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed