{"_id":"58bc5b734f1c1b5453e7ee7e","slug":"the-five-year-old-chemist-has-received-the-status-of-pharmacist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पुराने कैमिस्ट को मिले फार्मासिस्ट का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पुराने कैमिस्ट को मिले फार्मासिस्ट का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डिस्ट्रिक कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि कैमिस्टों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन ने रविवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में बैठक बुलाई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्टों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने पांच वर्ष पुराने कैमिस्टों को फार्मासिस्टों के समकक्ष बनाने की मांग की। एसोसिएशन कैमिस्ट के हितों के लिए आवाज उठाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार थोक विक्रेताओं के यहां फार्मासिस्ट लगाने पर जोर दे रही है, इसके खिलाफ पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान चलेगा। प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया। बैठक में डीके गुप्ता, अवधेश चौहान, फईम अहमद, श्यामलाल, शाहनवाज, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवीन भारद्वाज व संचालन हिमांशु ने किया।
विज्ञापन