{"_id":"67e1a4a27982751b130e6fff","slug":"the-fire-has-been-raging-in-the-forests-of-sahuwala-range-for-two-days-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-145770-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: साहूवाला रेंज के जंगलों में दो दिन से धधक रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: साहूवाला रेंज के जंगलों में दो दिन से धधक रही आग
Mon, 24 Mar 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
साहूवाला रेंज के हरेवली के जंगल में वन क् में फैली भयंकर भीषण आग। संवाद
हरेवली। साहूवाला वन रेंज के हरेवली क्षेत्र के जंगल में दो दिन से भयंकर आग धधक रही है। वन विभाग ने आग पर काबू पाने को प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। भीषण आग अब तक करीब 150 बीघा से अधिक वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले चुकी है। आग से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वन्य जीव भी आग से बचने के लिए आबादी की ओर रुख कर रहे हैं।
ग्रामीण यशवीर सिंह, अजय कुमार, राम किशन सिंह, मुनेश कुमार, मेघराज सिंह ने बताया कि बेशकीमती वन संपदा जलकर राख हो रही है। रेंगने वाले वन्यजीव जलकर नष्ट हो रहे हैं। आग की लपटों को देख जानवर बस्ती की ओर आ रहे हैं।
हरेवली की प्रधान आशमा का कहना है कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है पर संसाधनों का टोटा होने से सफलता नहीं मिल रही। डीएफओ नजीबाबाद अभिनव राज ने बताया कि फायर लाइन निकाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
हर साल लगती है आग, विभाग से नहीं होता कोई प्रयास : ग्रामीणों का कहना है कि साहूवाला वन क्षेत्र में साल, सागौन, शीशम आदि के बेशकीमती पेड़ हैं। यहां पर प्रतिवर्ष आग लग जाती है। वन विभाग इसे बुझाने का प्रयास नहीं करता।
इससे आग उनके खेतों तक पहुंच जाती है। आग ने करीब दो किलोमीटर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रखा है।