{"_id":"6aecdafc62d86ccc710bfd7e","slug":"the-final-publication-of-the-electoral-roll-for-the-force-commenced-on-january-4-2027-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-194831-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027, जनगणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027, जनगणना शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण 2026 और जनगणना 2027 की गतिविधियों की जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा। जनगणना 2027 का द्वितीय व अंतिम चरण भी जनपद में शुरू किया जाएगा।
एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक सुनिश्चित होगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को निर्धारित है।
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को फार्म-6 के माध्यम से जोड़ा जाएगा। जनपद में कुल 45,715 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं, जिनमें 9,896 फार्म 18-19 आयु वर्ग के हैं। 388 शैक्षणिक संस्थाओं में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) गठित किए गए हैं। 21, 22, 28 और 29 नवंबर 2026 को विशेष अभियान दिवसों पर ऑफलाइन पंजीकरण होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जनगणना 2027 की प्रक्रिया
जनगणना 2027 देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना है, जो पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी। जनपद में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आमजन स्व-गणना कर सकेंगे। इसके बाद 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इस कार्य के लिए 10 फीसदी रिजर्व सहित कुल 8,555 प्रगणक एवं सुपरवाइजर लगाए गए हैं। चार जनवरी को बेघर लोगों की भी गिनती की जाएगी।
-- -- -- -- --
गोपनीयता और जानकारी
जनगणना में परिवार के सदस्यों की जानकारी सहित कुल 40 प्रश्न शामिल हैं। इनमें शैक्षिक योग्यता, रोजगार, प्रवासन और बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच जैसे विषय हैं। प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सुनिश्चित की जाएगी। आमजन राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 और व्हाट्सएप चैटबॉट 18001801855 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।