{"_id":"670aad4abbaccbe563079395","slug":"the-final-match-will-be-held-between-stadium-team-a-and-c-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-133401-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्टेडियम टीम ए और सी के बीच होगा फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्टेडियम टीम ए और सी के बीच होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही लीग का शनिवार को दूसरा मैच हुआ। इसमें स्टेडियम टीम बी और सी आमने-सामने रहीं। शानदार प्रदर्शन के दम पर स्टेडियम टीम सी ने 60 रन से मैच जीत लिया। रविवार को स्टेडियम टीम ए और सी के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
स्टेडियम टीम सी के कप्तान दुष्यंत शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम सी ने सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें केशव ने 56, कप्तान दुष्यंत शर्मा ने 30, मेहुल जोशी ने 20 रन बनाए। स्टेडियम बी की ओर से हेमेंद्र, प्रशांत, अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए।
जवाबी बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम टीम बी सभी विकेट खोकर मात्र 100 रन बना सकी। इसमें कप्तान सुरेश ने 32, हेमेंद्र ने 10 रन बनाए। स्टेडियम टीम सी ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद मोहसिन ने चार, मयंक चौधरी व हिमांशु ने दो-दो, रिहान ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का खिताब मोहम्मद मोहसिन को मिला। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, नागेंद्र सारस्वत, अमित कुमार, मैच अंपायर धनंजय शर्मा, कैफ मतीन आदि मौजूद रहे।