फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmers removed the eucalypts trapped in the pond

तालाब में फंसी नीलगायों को किसानों ने निकाला

Fri, 15 May 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The farmers removed the eucalypts trapped in the pond
बिजनौर के ग्राम सालमाबाद भरैरा में तालाब में फंसी नील गाय को निकालते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
तालाब में फंसी नीलगायों को किसानों ने निकाला
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना खत्म होने पर आसरे के लिए भटक रहीं छह नीलगाय गांव सालमाबाद में तालाब में खरपतवार में फंस गई। गांव वालों ने खुद ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नील गायों को निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग से केवल एक कर्मचारी ही पहुंचा।
नीलगाय गन्ने के खेतों में ही आसरा लेती हैं। लेकिन गन्ना खत्म होता जा रहा है। अब नीलगाय आसरे की तलाश में खेतों में भटक रही हैं। शुक्रवार सुबह गांव सालमाबाद में बाहर की ओर बने तालाब में छह नीलगाय घुस गईं। नीलगाय तालाब की खरपतवार में फंस गईं। सूचना मिलने पर एक वन दरोगा मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने खुद ही गायों को निकालना शुरू किया। तीन नीलगाय किनारे से करीब 100 मीटर आगे फंसी थीं। गांव का युवक कपिल कुमार रस्सी बांधकर तालाब में उतरा और किसी प्रकार वह रस्सी के सहारे नील गायों को निकाला। चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गांव वालों ने सभी नीलगायों को बचाया। इस दौरान ग्राम प्रधानपति कमज कुमार, दल सिंह, हेमराज सिंह, अजय कुमार, अनिल, छोटे, दिलीप, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की दरियादिली
नीलगाय किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके बाद भी किसानों ने दरियादिली दिखाते हुए नीलगायों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फसलों के नुकसान व खुद की जान की भी परवाह नहीं की।

बिजनौर के ग्राम सालमाबाद भरैरा में तालाब में फंसी (लाल घेरे में) नील गाय को निकालते ग्रामीण।

बिजनौर के ग्राम सालमाबाद भरैरा में तालाब में फंसी (लाल घेरे में) नील गाय को निकालते ग्रामीण।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed