फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmers protested when the weights stopped

तौल बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The farmers protested when the weights stopped
नजीबाबाद तहसील में धान की खरीद प्रभावित होने का विरोध करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
तौल बंद होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। मंडी समिति के धान के एक क्रय केंद्र पर दूसरे दिन भी तौल न होने से नाराज किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तौल शुरू कराने की मांग की।
भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, वीरेश राणा, जगमीत सिंह जीत, बलविंदर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के एक क्रय केंद्र पर धान की तौल न होने पर नाराजगी व्यक्त की। किसानों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को एक केंद्र पर कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी मिलने की बात कहकर तौल बंद रखने का विरोध किया। किसानों ने केंद्र को सैनिटाइज कर अथवा निकट स्थानांतरित कर तत्काल तौल शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने तहसील पहुंचे सीडीओ की उपस्थिति में नारेबाजी कर धान क्रय केंद्र प्रभारियों पर प्रशासन के निर्देश के बावजूद सेलर स्वामियों से हमसाज होकर धान की सामान्य तोल न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में नरदेव सिंह, अलवेल सिंह, परनाम सिंह, सतविंदर सिंह, हरभजन सिंह, जरनैल सिंह, रणजीत सिंह, सरदूल सिंह, दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed