फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmers of the district participated in the Hunkar rally

गन्ना ब्याज हुंकार रैली में शामिल हुए जिले के किसान

Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The farmers of the district participated in the Hunkar rally
हुंकार रैली में शामिल हुए जिले के किसान
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की अमरोहा में हुई गन्ना ब्याज हुंकार रैली में जिले के किसान भारी संख्या में शामिल हुए। किसानों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के नेतृत्व में अमरोहा कूूच किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की।

सरदार वीएम सिंह शनिवार रात गांव स्वाहेड़ी में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के आवास पर रुके और आंदोलन की रूपरेखा बनाई। सुबह वे किसानों के साथ सेंटमेरी स्कूल पहुंचे और वहां से हल्दौर, नूरपुर होते हुए अमरोहा गए। सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान के लिए हर बार आंदोलन करना पड़ता है। सरकारें भी चीनी मिल मालिकों पर किसानों का बनने वाला ब्याज माफ करती हैं। किसानों पर चढ़ने वाला बैंक का ब्याज कभी माफ नहीं किया जाता है। कहा कि जिस दिन किसान ने मिल मालिकों से विलंब भुगतान पर ब्याज ले लिया उसके बाद से किसानों को कभी भुगतान के लिए आंदोलन नहीं करना होगा। मिल मालिक पहले ही भुगतान कर दिया करेंगे। उन्होंने कहा कि चार साल में गन्ने के दामों में केवल 25 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है, जो नाकाफी है। करीब साढ़े नौ बजे किसानों ने जिले से अमरोहा कूच किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा, अंकुर चौधरी, गौरव कुमार, वेदप्रकाश सिंह, राजपाल भगत, महकार सिंह, सुरेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed