फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The farmer needs no fair value of the crop, not a loan

किसान को कर्ज नहीं, फसल का उचित मूल्य चाहिए

Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
The farmer needs no fair value of the crop, not a loan
बिजनौर के राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार। - फोटो : BIJNOR
किसान को कर्ज नहीं, फसल का उचित मूल्य चाहिए
विज्ञापन

बिजनौर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के राहत पैकेज की किसानों व मजदूरों से जुड़ी घोषणाएं कीं। किसानों के लिए वित्तमंत्री ने चार लाख करोड़ के केसीसी लोन देने की घोषणा की। 31 मई तक का केसीसी पर ब्याज माफ करने का भी एलान किया। हालांकि किस महीने से लोन माफ होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जिले के किसानों पर करीब पांच हजार करोड़ का कर्ज है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अगर केवल मई तक का भी ब्याज माफ हुआ तो भी किसानों को ब्याज के करीब 30 करोड़ रुपये बचेंगे। अगर किसी वजह से तीन महीने का ब्याज माफ हुआ तो 90 करोड़ तक का ब्याज माफ होगा।
भाकियू ने युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का कहना है कि सरकार को किसानों की सीधे कोई मदद करनी चाहिए। किसानों को कर्ज नहीं उनकी फसलों का उचित मूल्य चाहिए। अगर सरकार इतना नहीं कर सकती तो कम से कम गन्ने का भुगतान तो समय से करा ही सकती है। कोरोना काल में जान हथेली पर रखकर खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार ने कोई मदद नहीं की है। जिले में मजदूर काफी तादाद में हैं। श्रम विभाग में करीब एक लाख 40 हजार व मनरेगा में करीब ढाई लाख मजदूर पंजीकृत हैं। इसके अलावा लॉकडाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले करीब 15 हजार मजदूर जिले में आए हैं। सरकार ने मजदूरों की मजदूूरी के अंतर को खत्म करने व फैक्ट्रियों में काम करने वालों को न्यूनतम मजदूरी दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि किसान तो लंबे समय से मनरेगा को खेती से जोड़कर ही किसान और मजदूर दोनों का भला किया जा सकता है। मजदूरों के लिए सरकार ने अच्छी घोषणा की हैं। सभी को न्यूनतम मजदूूरी तो मिलनी ही चाहिए। लेकिन किसानों के लिए घोषणा में कुछ नहीं है। किसान को अब भी केवल कर्ज देने की ही बात कही जा रही है।

बिजनौर के भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह।

बिजनौर के भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed