{"_id":"65d7887d3cf0da181203c2ca","slug":"the-face-of-the-citys-town-hall-will-change-the-proposal-has-been-approved-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-119634-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदल जाएगी शहर के टाउन हॉल की सूरत, प्रस्ताव पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदल जाएगी शहर के टाउन हॉल की सूरत, प्रस्ताव पर लगी मुहर
विज्ञापन
बिजनौर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक को संबोधित करती अध्यक्ष इंदिरा सिंह श्रोत नगर पालिका
-पालिका बोर्ड की बैठक में पेश किया गया प्रस्ताव, सर्वसम्मति से हुआ पास
-एजाज अली हॉल (टाउन हॉल) की जगह बनेगी बहुद्देशीय इमारत
- अंडर ग्राउंड पार्किंग, सभागार और दुकानों का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर शहर के टाउन हाल की सूरत बदलने जा रही है। एजाज अली हॉल (टाउन हॉल) की जगह पर बहुउद्देशीय इमारत बनाई जाएगी। एजाज अली हाल की जगह पर अंडर ग्राउंड पार्किंग, सभागार और कमर्शियल सेंटर का निर्माण होगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। हालांकि भावनात्मक तरीके से एक सभासद से इसका विरोध भी किया।
बृहस्पतिवार को एजाज अली हाल में नगर पालिका परिषद के बोर्ड की बैठक हुई। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 30 सभासद मौजूद रहे। इसमें नवंबर 2023 से जनवरी 24 तक आय व्यय का लेखा जोखा रखा गया। प्रदर्शनी मैदान में साप्ताहिक बाजार लगाने पर विचार हुआ। करीब 34 विकास कार्यों के प्रस्ताव भी पास किए गए। पालिका की दुकानों और स्टाल के किराए में बढ़ोतरी को लेकर अगली बैठक में रखने पर सहमति बनी। एजेंडा पूरे बहुमत से पाया किया गया।
इस बैठक में एजाज अली हाल को लेकर रखा गया प्रस्ताव सबसे अलग रहा। बता दें कि एजाज अली हाल करीब सौ साल पुराना है। इसकी जगह पर बहुउद्देशीय इमारत बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस इमारत में सभागार भी होगा। अंडर ग्राउंड पार्किंग बनेगी। इसक साथ ही कमर्शियल सेंटर होगा, जिसमें दुकानें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
टाउन हाल करीब 95 साल पुराना हो चुका है। इसमें बैठक भी नहीं हो पाती, आवाज गूंजती है। अब बहुउद्देशीय इमारत बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ है। इसमें अंडर ग्राउंड पार्किंग होगी, सभागार और कमर्शियल सेंटर बनाया जाएगा। - इंदिरा सिंह, चेयरपर्सन