फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The electricity connection of the tank has been cut for 30 months

30 महीने से कटा है टंकी का बिजली कनेक्शन

Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The electricity connection of the tank has been cut for 30 months
30 महीने से कटा है टंकी का बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

नींदडू़। विद्युत विभाग द्वारा 55 लाख रुपये की बकाया के चलते कनेक्शन काटने से नींदडू़ के 700 उपभोक्ताओं को दो वर्ष आठ महीने से टंकी का शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हुआ है। नींदडू़ की तीन ग्राम पंचायत नींदडू़ खास, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू तथा मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम की ओर से 2006 में ईदगाह के पास 1.14 करोड़ रुपये की लागत से 800 किलोलीटर पानी की क्षमता वाले ओवरहेड टैंक (टंकी) का निर्माण कराया गया था।
ईदगाह क्षेत्र मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायत में आता है। जल निगम ने 2008 में टंकी के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपते हुए मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के तत्कालीन प्रधान मुख्तार अहमद को जिम्मेदारी दी थी। विद्युत निगम ने पंचायत द्वारा रुपये 38,42,317.00 का बिल जमा नहीं करने के कारण 26 जुलाई 2019 को टंकी का कनेक्शन काट दिया। यह रकम अब करीब 55 लाख रुपये हो रही है। तीनों ग्राम पंचायतों में करीब 700 घरों में पानी का कनेक्शन है। टंकी के संचालन के लिए जलमित्र (ऑपरेटर) शहजाद अहमद की नियुक्ति की गई थी। वह अपने मानदेय, छोटी मोटी टूट फूट व फुंकी मोटर की मरम्मत आदि के लिए प्रति उपभोक्ता रुपये 40 मासिक शुल्क वसूलता था। इससे बिल का भुगतान करना संभव नहीं हुआ।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि 31 मार्च 2018 से पहले का बिल निगम द्वारा जमा किया जा चुका है। एक अप्रैल 2018 से बिल पंचायत को जमा करना है। उपभोक्ताओं को पंचायत द्वारा रमजान से पहले टंकी चालू कराने की उम्मीद थी, किंतु ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बाबत विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से बात हो चुकी है। जल्दी ही कनेक्शन जुड़ जाएगा तथा पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed