फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The election of the Chairman 20

सभापति के लिए 20 को चुनाव

Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के धामपुर में राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग लखनऊ ने सहकारी गन्ना विकास समिति में पिछले काफी समय से सभापति और  उपसभापति के रिक्त चले आ रहे पदों को भरने के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है।  जनपद बिजनौर में धामपुर और नजीबाबाद में गन्ना समिति सभापति का चुनाव होना है। यह चुनाव घोषित कार्यक्रम के अनुरूप 20 दिसंबर को होगा। चुनाव के  मद्देनजर प्रत्याशियों ने रिक्त पदों को हथियाने के लिए अभी से जोड़तोड़ में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से जारी आदेशों का हवाला देते हुए  सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता बिजनौर ने नजीबाबाद और धामपुर  के गन्ना विकास समितियों के सचिवों को निर्देश दिए है कि वे घोषित चुनाव कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दें। 
विज्ञापन

कार्यक्रम को गन्ना  समितियों की दीवारों पर प्रचार प्रसार के लिए चस्पा कर दें। सहकारी गन्ना समिति धामपुर के प्रभारी विशेष सचिव महिपाल सिंह यादव ने बताया कि धामपुर  में पिछले दिनों प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान की पत्नी कमलेश देवी ने अपरिहार्य कारणों से गन्ना समिति के सभापति पद से त्याग पत्र दे दिया था। पिछले दो महीने से यह पद बगैर सभापति के खाली चला आ रहा है। अब इस पद पर चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित हो गया है। चुनाव की सारी प्रक्रिया 20  दिसंबर को पूर्ण होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिसंबर को सुबह 8.30 से नौ बजे तक अनंतिम  मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा। इसी दिन नौ बजे से दस बजे तक इस सूची पर आपत्ति दाखिल होंगी। दस से 11 बजे तक मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण होगा। 11 से 11.30  बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन  कर दिया जाएगा। इसी दिन 11.30 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इसके बाद एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक बजे से दो बजे तक वैद्य नामांकन पत्रों का प्रदर्शन होगा। दो से ढाई बजे तक नामवापसी, ढाई से तीन बजे तक अंतिम नामांकन पत्रों का प्रदर्शन और चुनाव  चिह्नों का आवंटन होगा। तीन से साढ़े चार बजे तक मतदान और साढ़े चार बजे के बाद  मतगणना उपरांत परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनावी कार्यक्रम घोषित हो जाने के साथ ही सभापति पद को लेकर  गहमागहमी शुरू हो गई। गन्ना समिति के डायरेक्टरों ने जोड़तोड़ शुरू कर  दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed