फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The election campaign gained momentum as soon as the nominations were filed

Bijnor News: नामांकन दाखिल होते ही चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

Fri, 05 Jul 2024 05:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
The election campaign gained momentum as soon as the nominations were filed

विज्ञापन
बिजनौर। जिला बार के चुनाव में नामांकन दाखिल होते ही प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को आज गति दे दी है। नामांकन के बाद विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं के चैबर में गए और उनसे वोट मांगे। नामांकन के समय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाने के लिए अधिवक्ताओं को एकत्र कर समूह के साथ जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव कुमार चौहान एवं चौधरी यशपाल सिंह, महासचिव पद के प्रत्याशी विशाल कुमार अग्रवाल, कोमल सिंह अशोक कुमार पाल, सचिन कुमार, तेज सिंह, मनोज कुमार के बीच प्रचार की होड़ लगी हुई है। संयुक्त सचिव प्रशासनिक के पद पर आशीष तोमर, मोहम्मद तसव्वर, शारिक एवं पुष्पेंद्र कुमार के बीच जोरदार मुकाबला है। संयुक्त सचिव सांस्कृतिक पद पर पहली बार चुनाव हो रहा है। इस पद पर ममतेश चौहान का मुकाबला शाहीन परवीन से है।
विज्ञापन

इस बार महिला अधिवक्ता भी प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील त्यागी काफी समय से प्रचार कर रहे थे। नामांकन के दिन इस पद पर तीन और प्रत्याशियों मुनेश कुमार, हरि सिंह एवं सत्येंद्र कुमार ने पर्चा भरकर इस पद के मुकाबले को रोचक बना दिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह एवं जितेंद्र कुमार नामांकन से पहले ही प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार की यह हालत है कि अधिवक्ता सोकर भी नहीं उठते कि उनसे पहले ही प्रत्याशी उनका दरवाजा खटखटाना शुरू कर देते हैं। देर रात तक भी प्रचार अभियान जारी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed