{"_id":"5e5ea71f8ebc3eeb3e6e088a","slug":"the-elder-brother-had-strangled-the-innocent-to-death-bijnor-news-mrt4720159187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई ने ही गला रेतकर की थी मासूम तनु की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई ने ही गला रेतकर की थी मासूम तनु की हत्या
विज्ञापन
बिजनौर। किरतपुर में नौ साल की मासूम की गला रेतकर हत्या उसके बड़े भाई ने ही की थी। बालिका ने भाई को घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया था और सारी बात मां को बता दी थी। इससे बड़ा भाई उससे खफा था। बालिका को घर में अकेला पाकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
किरतपुर के मोहल्ला काजीयान निवासी मुकीम अहमद की पत्नी गुलनाज उर्फ रानी, बड़े पुत्र मुजम्मिल, छोटे बेटे तालिब माजिर व गोद ली गई बेटी तनु उर्फ नादिया के साथ घर पर रहती है। पति मुकीम सऊदी अरब में रहता है। बड़ा पुत्र मुजम्मिल चंडीगढ़ में ब्यूटी पार्लर पर काम करता है। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे गुलनाज मोहल्ले में ही एक शादी कार्यक्रम में गई थी। नौ साल की बेटी तनु घर पर अकेली थी। गुलनाज मेन गेट का ताला लगा गई थी। ताले की एक चाबी गुलनाज के छोटे बेटे तालिब के पास भी थी। कार्यक्रम से लौटने के बाद गुलनाज ने देखा कि मेन गेट की कुंडी अंदर से लगी हुई है। गुलनाज ने पड़ोसियों से कहकर कुंडी खुलवाई। तनु बेड पर मृत पड़ी थी। उसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी थी। शरीर पर कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। सेफ का सामान भी बिखरा था। एसपी संजीव त्यागी समेत पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। माना जा रहा था कि दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या की गई है। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि तनु की हत्या उसके बड़े भाई तालिब ने की है। तनु ने तालिब को घर में चोरी करते हुए देख लिया था। तालिब उससे खफा था। घर पर तनु को अकेला देख तालिब ने पेपर काटने वाले कटर से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तालिब को दबोच लिया।
--------
छह दिन की तनु को लिया था गुलनाज ने गोद
गुलनाज ने मृतका तनु को गोद ले रखा था। नगीना में अपनी रिश्तेदारी से तनु को गोद लाई थी। मृतका जब छह दिन की थी तभी उसके परिजनों ने उसे गुलनाज के हवाले कर दिया था। तालिब तनु से पहले से ही नफरत करता था। तनु की कोई बात उसे अच्छी नहीं लगती थी। तनु के चोरी करने की बात बताने पर वह उससे और ज्यादा खफा हो गया और उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाने लगा। मौका मिलते ही उसने तनु का काम तमाम कर दिया।