{"_id":"67d1c8ffd6966b99f300d461","slug":"the-dog-bites-four-people-daily-bijnor-news-c-27-1-bij1007-144988-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रोजाना चार लोगों को काट रहे कुत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रोजाना चार लोगों को काट रहे कुत्ते
विज्ञापन
बिजनाैर, अफजलगढ़। अफजलगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के खौफ से लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। ब्लॉक के गांवों और नगर क्षेत्र का औसत देखें तो बीते करीब ढाई माह में रोजाना चार लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है। इन अवधि में 285 लाेगों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। इस वर्ष एक जनवरी से 12 मार्च तक कुत्तों ने अलग-अलग जगहों पर 285 लोगों पर हमला किया। जनवरी में 109, फरवरी में 119 और मार्च में अब तक कुत्ते 57 लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। बीते दस मार्च को ही कुत्तों 10 से ज्यादा, 11 मार्च को 15 से ज्यादा लोगों पर कुत्तों ने हमला कर घायल किया। सभी ने सीएचसी और पीएचसी पर अपना उपचार कराया।
बुधवार को 13 लोगों पर कुत्तों ने किया हमला : बुधवार को गांव उधोवाला निवासी आठ वर्षीय दीपक पुत्र बृजेश गांव से थोड़ी दूरी पर खेल रहा था। कुत्तों के झुंड ने दीपक पर हमला कर दिया। कुत्तों के काटने से दीपक घायल हो गया है। इसके अलावा आसिफ (26), प्रीती (22), अनुष्का (14), बीना (18) निवासी कासमपुरगढ़ी, प्रियांश (11) व राजू (24) उधोवाला, संजना (13) केहरीपुर तथा अभिनव (26) निवासी बादीगढ़ को भी आवारा कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। सभी का पीएचसी कासमपुरगढ़ी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
इनके अलावा इशिका (12) गांव अलियारपुर, मानविक (5) वाजिदपुर, मोहम्मद अलसान (12) रसूलपुर आबाद को घर के बाहर आवारा कुत्तों काटकर जख्मी कर दिया, जबकि अनुज (14) को पालतू कुत्ते ने काट लिया। सभी का सीएचसी में उपचार कराया गया।