{"_id":"6a95ce71c7ba84aa5a06ea19","slug":"the-documents-of-13-out-of-16-candidates-were-found-to-be-correct-and-complete-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-188997-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 16 में से 13 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही और पूर्ण मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 16 में से 13 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही और पूर्ण मिले
विज्ञापन
-साक्षात्कार की वीडियोग्राफी भी कराई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में ईसीसी एजुकेटर के चयन के लिए सोमवार को दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू हुई। इस पद के लिए कुल 3449 आवेदन प्राप्त हुए थे। पहले चरण में 360 अभ्यर्थियों को सत्यापन और साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
नियमानुसार आवेदनों का रैंडमाइजेशन किया गया था। साक्षात्कार समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्राचार्य डायट, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक जैसे अधिकारी शामिल रहे। अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों के सत्यापन के लिए 25 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, डायट प्रवक्ता तथा बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिपिक शामिल हैं। बीएसए सचिन कसाना ने बताया कि सोमवार को 60 अभ्यर्थियों में से 16 उपस्थित हुए। दस्तावेज सत्यापन में 13 अभ्यर्थियों के अभिलेख सही पाए गए।
चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए साक्षात्कार की वीडियोग्राफी भी कराई गई। अभ्यर्थियों को क्रम संख्या के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बुलाया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी चरणों में निष्पक्षता बनी रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की यह प्रक्रिया सात सितंबर 2026 तक जारी रहेगी।