फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The doctor denied the extension of service

जिला अस्पताल के एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ ने सेवा विस्तार कराने से किया इंकार

Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The doctor denied the extension of service
चिकित्सक ने सेवा विस्तार से किया इनकार
विज्ञापन

बिजनौर। पहले से ही चिकित्सकों का अभाव झेल रहे जिला अस्पताल में एक और चिकित्सक की कमी होने वाली है। जिला अस्पताल के एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ ने अपना सेवा विस्तार कराने से इंकार कर दिया है। उन्होंने पारिवारिक कारणों से विभाग में सेवा में असमर्थता जताई है। चिकित्सक के जाने से मरीजों को परेशानी उठानी होगी।

जिला अस्पताल में सीएमएस सहित 28 चिकित्सक होने चाहिए। इस समय जिला अस्पताल में आधे ही 14 चिकित्सक कार्य कर रहे हैं। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद हैं जबकि केवल डॉ. केके सिंह ही सेवारत हैं। डॉ. केके सिंह दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हें विभाग द्वारा तीन साल का सेवा विस्तार दिया था। पिछले साल वे कोरोना में लॉकडाउन लगा होने की वजह से ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए थे। सेवा विस्तार के दूसरे साल में उन्होंने जिला अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी और नियमित ओडीपी कर रहे हैं। अब उनके सेवा विस्तार का तीसरा कार्यकाल जल्दी ही शुरू होने वाला है, लेकिन उन्होंने अब सेवा विस्तार कराने से इनकार कर दिया है। 31 अक्तूबर तक ही जिला अस्पताल में सेवारत रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed