फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The divisional office of Punjab National Bank was surrounded.

Bijnor News: पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय का किया घेराव

Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The divisional office of Punjab National Bank was surrounded.
-पीएनबी की शिवाला कलां शाखा में 15 करोड़ के घोटाले का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंजाब नेशनल बैंक की शिवाला कला शाखा में हुए करीब 15 करोड के घोटाले के विरोध में पीड़ित उपभोक्ताओं ने भाकियू के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया। इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय का घेराव भी किया।
शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम चौहान के नेतृत्व में पीड़ित उपभोक्ताओं ने बैराज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष युवा चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि बैंक के कैशियर कामिल ने किसानों को ठगने के साथ-साथ बैंक की विश्वसनीयता को भी खराब किया है। कहा कि इसी तरह चंदक बैंक में सत्येंद्र कुमार के द्वारा बैंक मैनेजर के साथ मिलकर करोड़ों रुपये फर्जी कृषि कार्ड बनाकर निकल लिए थे। कहा कि इसी तरह से शिवाला कलां बैंक में किया गया है।
विज्ञापन

बैंक की जांच कमेटी में जांच के नाम पर लीपापोती करते हुए मात्र 60 किसानों के साथ ठगी होना स्वीकार किया है। बैंक का कैशियर कामिल जेल जा चुका है। किसान संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि बैंक के कैशियर के जेल जाने मात्र से ना तो उपभोक्ताओं का पैसा वापस मिल रहा और ना ही बैंक की विश्वसनीयता लौटेगी। वहीं, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, पंजाब नेशनल बैंक मंडल प्रमुख अशोक यादव, लीड बैंक अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने किसानों के बीच पहुंचकर वार्ता की। आश्वासन दिया कि बैंक की जांच कमेटी को बुलवाकर हर बिंदु पर जांच कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने कहा कि अगर उपभोक्ताओं का पैसा वापस नहीं मिला तो सितंबर माह में कलक्ट्रेट में डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन शुरू किया जाएगा। संचालन तहसील अध्यक्ष राकेश प्रधान ने किया। उत्तम चौहान, अतुल कुमार, नदीम अहमद, गौरव कुमार, जिंगल, अंकित कुमार, नवल, शुभम चौधरी, अंकुर उर्फ डैनी, महबूब प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed