{"_id":"57bf33234f1c1b315fd4f299","slug":"the-district-sanitation-mission-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में जिले ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में जिले ने रचा इतिहास
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बिजनौर के डीएम को सम्मानित करते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में जिले ने इतिहास रच दिया है। खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ में सराहनीय योगदान के लिए डीएम बी चंद्रकला को सरकार के ग्राम्य विकास मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया गया।
डीएम को सम्मान स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर तथा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया।
जिले में स्वच्छता अभियान के तहत कई कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रशासन ने जिले को गणतंत्र दिवस से पहले पूर्ण ओडीएफ बनाने का लक्ष्य रखा है। जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में सरकारी तंत्र के साथ सामाजिक संगठनों को साथ लेकर तीन स्तरों पर काम हो रहा है। अब तक करीब 300 गांवों को पूरी तरह ओडीएफ बना दिया है।
प्रदेश स्तर पर हुई ओडीएफ की समीक्षा में जिला नंबर वन पर रहा। इसकी हकीकत जानने के लिए केंद्र सरकार के स्वच्छता मिशन के सचिव परमेश्वरन अय्यर को बिजनौर भेजा गया। उन्होंने मोहम्मदपुर देंवमल व हल्दौर ब्लाक के गांवों में जाकर स्पॉट निरीक्षण किया। इसके बाद स्वच्छता अभियान की राष्ट्र स्तर पर बिंदुवार समीक्षा हुई।
विज्ञापन
हाईलेविल अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने डीएम बी चंद्रकला व उनकी टीम की कार्यशैली को सराहा। टीम ने माना है कि बिजनौर जिले में ओडीएफ में हुए काम को अभियान में पिछड़ रहे प्रदेशों के समक्ष रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाए। बृहस्पतिवार को दिल्ली के जे डब्लू मैरिट होटल में स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर व क्रिकेट सम्राट सचिन तेंदुलकर ने बी चंद्रकला को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डीएम बी चंद्रकला को स्वच्छता संदेश लिखा क्रिकेट का बैट तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर सीएम के सचिव व स्वच्छता मिशन के यूपी में डायरेक्टर अमित गुप्ता, केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।