फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The district president of the Pradhan organization was placed under house arrest.

Bijnor News: प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया

Wed, 20 May 2026 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The district president of the Pradhan organization was placed under house arrest.
बिजनौर के ग्राम धौंकलपुर में अ​खिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन मलिक को पुलिस ने किया - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
कोतवाली देहात/बिजनौर। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर लखनऊ में होने वाले सम्मेलन से पहले जिलाध्यक्ष सचिन कुमार मलिक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। जनपद से काफी ग्राम प्रधान लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। प्रधान बुधवार को लखनऊ में महासम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन द्वारा आयोजित महासम्मेलन कार्यक्रम से पहले संगठन के जिलाध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत धौकलपुर के प्रधान सचिन कुमार मलिक को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। सोमवार शाम पुलिसकर्मी सचिन कुमार मलिक के आवास पर पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट किया।मंगलवार सुबह सीओ सिटी और कोतवाल पुलिस कर्मियों के साथ सचिन कुमार मलिक के आवास पर पहुंचे और उनसे बात की। सचिन कुमार मलिक ने बताया कि ग्राम प्रधान कोई भी धरना या प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। लखनऊ में होने वाले महासम्मेलन में अपने हक की मांग की जा रही है। ग्राम प्रधान चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन द्वारा एक कैलेंडर के माध्यम से 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सभी कैबिनेट तथा राज्यमंत्री, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों तथा प्रदेश के सभी अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया था। ग्राम प्रधानों की केवल एक ही मांग है कि उन्हें ही प्रशासक नियुक्त किया जाए। उन्होंने दावा किया कि जनपद से लगभग 800 ग्राम प्रधानों के सम्मेलन में पहुंचने की संभावना है। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से ज्यादातर ग्राम प्रधान लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। सचिन मलिक का कहना है कि वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को समझा रहे हैं कि ग्राम प्रधान कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं करेंगे लेकिन वे उन्हें जाने नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed