फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'The development of the state will happen only by dividing it into four parts'

‘चार हिस्सों में बंटकर ही होगा प्रदेश का विकास’

Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
'The development of the state will happen only by dividing it into four parts'
‘चार हिस्सों में बंटकर ही होगा प्रदेश का विकास’
विज्ञापन

बिजनौर। बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या को वे लगातार संसद में उठा रहे हैं। संसद में किसानों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित व अन्य समाज की समस्याओं को पूरी जिम्मेदारी से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास चार हिस्सों में बांटकर ही किया जा सकता है। इस मुद्दे को भी वह संसद में उठा चुके हैं।

पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि बिजनौर गन्ने की पैदावार और मिठास में यूपी में अव्वल है। गन्ने का भुगतान समय से होता है तब ही किसानों के परिवारों के साथ-साथ व्यापारियों के घर में भी खुशियां आती हैं। उनसे पहले गन्ने और किसान यूनियन का मुद्दा कोई भी संसद में नहीं उठाता था। कहा कि गंगा किनारे खनन तो रहा है। केंद्र सरकार को खनन को कानूनी अमलीजामा पहनाते हुए वैध घोषित करना चाहिए। गंगा के दोनों किनारे तटबंध बनाकर यहां खनन होगा तो गंगा एक सीमित धारा में ही बहेगी। खनन के पट्टे को बेचकर मिले पैसे से ही तटबंध बनाया जा सकता है। तटबंध के दोनों ओर सड़क बनाने पर पर्यटन भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा है। प्रदेश का विभाजन होना बेहद जरूरी है। वे इकलौते सांसद हैं, जिन्होंने संसद में प्रदेश को चार भागों में बांटने की मांग उठाई है। कहा कि प्रदेश को चार हिस्सों में बंटने पर ही यहां का विकास बाकी राज्यों की तरह तेजी से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed