{"_id":"680542af84995a771b053be9","slug":"the-department-will-investigate-the-properties-of-waqf-bijnor-news-c-30-1-sha1004-147644-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: विभाग करेगा वक्फ की संपत्तियों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: विभाग करेगा वक्फ की संपत्तियों की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में वक्फ की 9814 संपत्तियां है। इनमें से कई संपत्तियों पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। अब विभाग कब्जा की हुई संपत्तियों की जांच करेगा। इसके अलावा यदि वक्फ की संपत्ति पर कब्जा है तो इसकी शिकायत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में की जा सकती है। विभाग जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
महानगर से लेकर देहात क्षेत्र में वक्फ की संपत्तियां हैं। संपत्तियों का रिकॉर्ड वामसी पोर्टल और वक्फ रजिस्टर में भी दर्ज है। कई संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर कब्जा किया गया है। अंबाला रोड पर दबनी वाला कब्रिस्तान के पीछे जमीन कब्जा किया गया है। इसके अलावा अन्य कई संपत्तियां ऐसी हैं जिन पर कब्जा है। वक्फ संपत्ति पर कब्जे को लेकर पिछले वर्ष अगस्त में नौ लोगों पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज भी हुआ है।
ऐसा नहीं है कि वक्फ संपत्तियों पर ही कब्जा हुआ है। जिलेभर में ऐसी 1497 सरकारी संपत्तियां हैं जिन्हें वक्फ ने अपने रजिस्टर में दर्ज किया है। मामलों को देखते हुए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संपत्तियों की जांच करने का निर्णय लिया है जिन पर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन
विभाग पोर्टल पर दर्ज संपत्तियों और वक्फ रजिस्टर में दाखिल इन संपत्तियों की जांच करेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि वक्फ संपत्तियों पर किए गए कब्जों जांच की जाएगी। यदि किसी संपत्ति पर कब्जा किया गया है तो इसकी भी शिकायत विभाग में की जा सकती है।