{"_id":"6176fec08f5b1133ed12d88f","slug":"the-department-is-keeping-a-close-eye-on-the-lab-giving-dengue-report-bijnor-news-mrt562271466","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया गुणवत्ता किट से तो नहीं हो रही डेंगू की जांच पता लगाएगा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया गुणवत्ता किट से तो नहीं हो रही डेंगू की जांच पता लगाएगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की रिपोर्ट देने वाली लैब पर विभाग की पैनी नजर
बिजनौर। मरीजों को डेंगू बताने वाली पैथोलॉजी लैब अब स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर आ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग एलाइजा टेस्ट से ही डेंगू की पुष्टि करता है जबकि लैब बाकी टेस्ट से डेंगू के बारे में बता रहे हैं। डेंगू की रिपोर्ट बताने में लैब घटिया गुणवत्ता की कट का इस्तेमाल कर रही हैं या किस तरह डेंगू बता रही हैं अब स्वास्थ्य विभाग इसका पता लगाएगा।
जिले में वायरल के अब भी काफी मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में अब तक किसी भी मरीज में डेंगू नहीं मिला है। हालांकि बुखार से जिले में लोगों की मौत लगातार हो रही है। सरकारी आंकड़ों में तो डेंगू नहीं है, लेकिन निजी लैब डेंगू की पुष्टि कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की जांच के लिए मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया जाता है जबकि निजी लैब बाकी टेस्ट से डेंगू की पुष्टि कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की नजरों में केवल एलाइजा टेस्ट ही डेंगू की रिपोर्ट के लिए अधिकृत मान रही है। डेंगू की रिपोर्ट देने वाली लैब अब स्वास्थ्य विभाग के रडार पर आ गई हैं। इन लैब का निरीक्षण किया जाएगा। देखा जाएगा कि कहीं घटिया गुणवत्ता की किट से जांच करके तो कहीं मरीजों को डेंगू तो नहीं बताया जा रहा है।
- डेंगू की हो रही धड़ाधड़ जांच
निजी लैब में निजी चिकित्सकों के पर्चे पर डेंगू की धड़ाधड़ जांच की जा रही है। काफी मरीजों को अब तक डेंगू पॉजिटिव भी बताया जा चुका है। नियम के अनुसार जिन मरीजों की मलेरिया या डेंगू की जांच होनी है उनका एक सैंपल स्वास्थ्य विभाग को भी भेजा जाए, लेकिन लैब संचालक ऐसा नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में लैब संचालकों को पत्र भी लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
- निर्देश किए जारी
सीएमओ डा.विजय कुमार गोयल के अनुसार यह पता लगना जरूरी है कि किस माध्यम से जांच करके डेंगू की पुष्टि की जा रही है। घटिया गुणवत्ता की कोई किट तो इस्तेमाल नहीं की जा रही है। इसकी जांच के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।