फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The demand for opening an agricultural university in Nagina gained momentum.

Bijnor News: नगीना में कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग ने पकड़ा जोर

Sun, 24 May 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The demand for opening an agricultural university in Nagina gained momentum.
नगीना। वर्षों से बंद पड़ी कताई मिल की आराजी पर कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग अब जोर पकड़ रही है। करीब एक दर्जन से अधिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इस मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को दिया।
विज्ञापन

नगीना-कोतवाली मार्ग पर करीब ढाई दशकों से बंद पड़ी सहकारी कताई मिल की करीब 260 बीघा जमीन खाली पड़ी है। इस खाली पड़ी आराजी पर कृषि विश्वविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर करीब एक दर्जन से अधिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व उनके कार्यकर्ता ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा के नेतृत्व में गांधी मूर्ति तिराहे पर एकत्र हुए तथा जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि नगीना में विधानसभा तथा लोकसभा सीट है। रोजगार के नाम पर यहां के लोग मुख्य तौर पर कृषि पर आधारित हैं। करीब 25 वर्ष पूर्व सहकारी कताई मिल के बंद होने से यहां काम करने वाले लोग बेरोजगार हो गए थे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि इस भूमि को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की तैयारी हो रही है, जिससे कुछ व्यक्तियों को ही इसका फायदा पहुंचेगा। कताई मिल की आराजी पर कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण हो जाने से नगीना ही नहीं पूरा जिले व पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग 15 जिलों व उत्तराखंड के लगभग पांच जिलों के लोगों व कृषि विज्ञान में भविष्य बनाने वाले छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ होगा। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के समय भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम व रोहित कुमार रवि, भगवान नरसिंह सेवा समिति की तरफ से अनंत जैन, क्षत्रिय सभा की तरफ से सुधीर राणा, श्री अग्रवाल सभा की तरफ से अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, वैश्य लोहिया सभा की तरफ से अध्यक्ष विशाल गुप्ता, बिश्नोई सभा की तरफ से राजकुमार बिश्नोई, अखिल भारतीय प्रधान संगठन की तरफ से दीपक कुमार, आंबेडकर स्मारक समिति की तरफ से राजकुमार सिंह, कस्बा कोटरा की तरफ से प्रधान आफताब अंसारी आदि ने भी इस मांग के समर्थन में अपने-अपने मांग पत्र दिए। इस मौके पर डॉक्टर संदीप शर्मा, विहिप नेता प्रदीप गर्ग, बजरंग दल से राहुल सैनी, सभासद गोपाल शर्मा, तिलक राज, शुभम गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल आदि मुख्य तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed