फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The demand for an overbridge at the Kotwali Road railway crossing could not be met.

Bijnor News: कोतवाली मार्ग रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग नहीं हो सकी पूरी

Thu, 02 Jul 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The demand for an overbridge at the Kotwali Road railway crossing could not be met.
नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)
व्यस्ततम रेल मार्ग पर बार-बार बंद होता है फाटक, रहते हैं जाम के हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। जनप्रतिनिधियों व रेलवे अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगीना के लोगों की कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की दशकों पुरानी मांग अधूरी है। 2009 में नवसृजित हुई नगीना लोकसभा सीट से अब तक चुने गए चारों सांसद अलग-अलग पार्टियों से जीतकर संसद में पहुंचे लेकिन इस मुद्दे पर सभी नाकाम साबित हुए हैं। आज भी इस फाटक के बार-बार बंद होने से घंटों लगने वाले जाम से स्थानीय व बाहरी लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की खुद रेल मंत्री द्वारा की गई घोषणा भी अभी तक हवाई साबित हुई है।
अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो काॅलम के माध्यम से नगीना के युवा सराफ अविरल मित्तल ने नगीना-कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को उठाया है। हावड़ा- जम्मू मुख्य रेलवे के मुख्य ट्रैक पर स्थित होने के चलते दिन भर में नगीना से करीब 100 से अधिक ट्रेनों का आवागमन इस रेलवे मार्ग से होता है। स्थानीय लोगों को जिला मुख्यालय बिजनौर जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग से निकलना मुसीबत से कम नहीं । कई बार एक साथ कई कई गाड़ियों के निकलने के कारण एक लंबे समय तक रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से गंभीर मरीजों की जान पर भी बन आती है। कई बार स्कूली बच्चों की गाड़ियां कड़ी धूप व बारिश में घंटों रेलवे क्रॉसिंग के जाम में फंसी रहती हैं। नगीना की जनता के वोट से कांग्रेस नेता अजीजुर्रहमान, बहुजन समाज पार्टी से ओमवती व समाजवादी पार्टी से मनोज पारस प्रदेश सरकार में मंत्री भी बन चुके हैं लेकिन ये तीनों भी इस मामले में निष्क्रिय जनप्रतिनिधि साबित हुए। 2009 में पहली बार बनी नगीना लोकसभा क्षेत्र से यशवीर सिंह धोबी सांसद बने। इसके बाद डॉ. यशवंत सिंह, गिरीश चंद और अब आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद सांसद हैं। हालांकि सांसद चंद्रशेखर आजाद ओवरब्रिज की मांग को संसद में कई बार पर जोरदार तरीके से उठा चुके हैं लेकिन सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

---
रेल मंत्री ने दिया था आश्वासन
चार मार्च 2023 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव नगीना में एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू हुए थे। कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की मांग के संबंध में उन्होंने इसके स्वीकृत हो जाने की बात कही थी। रेल मंत्री की घोषणा के बाद भी आज तक ओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
युवा सराफ अविरल मित्तल का कहना है कि वैसे तो रेल विभाग देश भर में स्थित हर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने का दावा करता है, लेकिन कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग आज तक अधूरी है।
--
व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन का कहना है कि रेल विभाग के अधिकारियों को कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर जल्द ओवरब्रिज बनवा देना चाहिए ताकि स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।उनका कहना है कि रेलवे फाटक के बंद होने से लोगों को रोजाना समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
--
एलआरएस महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल का कहना है कि रेलवे फाटक के बार- बार बंद होने से प्रतिदिन कॉलेज में आने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि रेल विभाग को नगीना के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ओवर ब्रिज की मांग को जल्द पूरा कर देना चाहिए।
--
आसपा नेता आरिफ मलिक का कहना है कि कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की मांग बहुत पुरानी है,लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।जिसके चलते स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।


--
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि नगीना कोतवाली मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज की मांग के मुद्दे को वह संसद में कई बार उठा चुके हैं। उनका कहना है कि इस मुद्दे को लेकर वह जल्द ही रेल मंत्री से भी मिलेंगे।

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

नगीना-कोतवाली मार्ग पर रेलवे फाटक पर लगा जाम। संवाद (पड़ताल के साथ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed