फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The demand for an overbridge at Kotwali Road Gate could not be met.

Bijnor News: पूरी नहीं हो सकी कोतवाली रोड फाटक पर ओवरब्रिज की मांग

Thu, 08 Jan 2026 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The demand for an overbridge at Kotwali Road Gate could not be met.
नगीना। सरकारें बदली-जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन नगीना की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। नगीना- कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के चलते जाम की समस्या से जूझ रहे नगीनावासियों को हर सरकार में ओवरब्रिज बनवाने का सिर्फ आश्वासन मिला लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगीना के लोग रेलवे क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने के कारण रोजाना तमाम परेशानियों को झेल रहे हैं। दो साल पहले नगीना आए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की घोषणा भी अब तक हवाई साबित हुई। अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कालम के माध्यम से नगीना के युवा सराफ अविरल मित्तल ने रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को उठाया है।
विज्ञापन

हावड़ा-जम्मू मुख्य रेलवे ट्रैक पर इस फाटक के स्थित होने के चलते दिन भर में यह करीब 100 से अधिक बार बंद होता है। जिला मुख्यालय जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग से निकलना मुसीबत से कम नहीं है। अक्सर एक साथ कई ट्रेनों के गुजरने से लंबे समय तक फाटक बंद रहता है। गंभीर मरीजों की जान पर बन आती है। कई बार स्कूली बच्चों की गाड़ियां कड़ी धूप व बारिश में घंटो रेलवे क्रॉसिंग के जाम में फंसी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना के लोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग लगभग हर पार्टी के जनप्रतिनिधि से की लेकिन आज तक किसी ने समस्या का समाधान नहीं हो सका। वर्तमान सांसद चंद्रशेखर आजाद ओवरब्रिज की मांग को संसद में उठा चुके हैं। इसके बावजूद सरकार की तरफ से सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए। जेपी ज्वेलर्स के स्वामी अविरल मित्तल, एलआरएस महिला महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश अग्रवाल, व्यापारी नेता मकसूद उस्मानी, व्यापारी मनीष अग्रवाल आदि ने कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed