{"_id":"63bc52bcd3d688514653ef47","slug":"the-defaulter-s-electricity-will-be-cut-for-two-months-bijnor-news-mrt621055958","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो माह के बकायेदार की बिजली होगी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो माह के बकायेदार की बिजली होगी गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह के बकायेदार की बिजली होगी गुल
बिजनौर। दो माह और इससे ज्यादा समय का बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनानी शुरू कर दी है। शहर में 32 हजार बिजली उपभोक्ता है, इसमें से करीब दस हजार उपभोक्ता है, जिनपर दो माह से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। अभियान चलाने के लिए अवर अभियंताओं की टीमें गठित की गई है। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में अफसरों को राजस्व वसूली में वृद्धि करने के लिए दो माह व इससे ज्यादा के बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। मुरादाबाद मंडल के मुख्य अभियंता वितरण नीरज स्वरूप ने जनपद के समस्त अधिशासी अभियंताओं को राजस्व वसूली के विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बिजली बिल की राजस्व वसूली अभियान के लिए अवर अभियंताओं की टीमें गठित की गई है। एसडीओ अभियान की निगरानी करेंगे। एसडीओ प्रथम प्रदीप कुमार ने बताया कि अभियान में दो माह का बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जाएगा। बिजली बिल राजस्व बढ़ाने के लिए विभाग यह कदम उठा रहा है।
राजस्व वसूली की वृद्धि के लिए शहर और देहात में अभियान चलाया जाएगा। अभियान में अवर अभियंता टीम दो माह और उससे ज्यादा वाले बकायेदारों के यहां जाकर बिल जमा करने का आग्रह करेगी। बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा जाएगा।
- एके पांडेय, अधिशासी अभियंता बिजनौर डिवीजन