{"_id":"53e107298b18e37864622d382ce552c6","slug":"the-death-of-the-young-man-from-the-transformer-jhulskr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर से झुलसकर युवक की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर से झुलसकर युवक की मौत, हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासमपुरगढ़ी। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव सीरवासुचंद में पुक्खेवाला मार्ग पर ट्रांसफार्मर नीचे रखा है। बृहस्पतिवार रात साजिद पुत्र जाकिर घुमने के लिए निकला था। इस दौरान जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता परिजनों को उस वक्त लगा जब लोग शुक्रवार सुबह खेतों पर जा रहे थे। देखा कि ट्रांसफार्मर के पास साजिद का शव पड़ा था।
घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने निगम पर अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। निगम से ट्रांसफार्मर न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मृतक की मां रूखसाना ने बताया कि साजिद ही घर मजदूरी कर घर का खर्च चला रहा था।
बेटे की मौत के बाद मां के सामने आर्थिक तंगी का संकट गहरा गया है। पीड़िता ने एक्सईएन से मुआवजा दिलाने की मांग की। उधर, एक्सईएन ओमपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच कर कार्रवाई होगी। वहीं, इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।