फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the wild cat from the collision of the unknown vehicle

Bijnor News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जंगली बिल्ली की मौत

Fri, 09 Jan 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The death of the wild cat from the collision of the unknown vehicle
नींदडूृ कें अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मरी जंगली बिल्ली। संवाद
नींदड़ू। बृहस्पतिवार की सवेरे नींदड़ू-ठाठजट मार्ग पर मानपुर शिवपुरी के पास सड़क किनारे किसी वाहन से टकराकर घायल हुई जंगली बिल्ली मिली। वन विभाग की टीम जख्मी बिल्ली का उपचार कराने के लिए उसे अपने साथ धामपुर ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्र धामपुर के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सवेरे करीब साढ़े नौ बजे ग्रामीणों ने मानपुर शिवपुरी में सड़क किनारे जंगली बिल्ली के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना दी। वह तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल बिल्ली की पीठ पर बड़ा जख्म था। अनुमान है कि सवेरे कोहरे में सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने बिल्ली को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम घायल को उपचार के लिए धामपुर के अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। डिप्टी रेंजर के मुताबिक बिल्ली की अवस्था करीब ढाई वर्ष है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed