फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dead man's body was found hanging from a tree in Paizania

युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 08 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
The dead man's body was found hanging from a tree in Paizania
हल्दौर के गांव पैजनिया के जंगल में युवक इजराइल अहमद का शव पेड़ से लटका मिलने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
युवक का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पैजनिया के जंगल में गांव के ही एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के कोई कार्रवाई न करने के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

गांव पैजनिया निवासी इसरार अहमद फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। उसका इकलौता पुत्र इजराइल अहमद ( 21 ) पिता के कारोबार में देखभाल करता था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को इजराइल अहमद की तहेरी बहन की शादी थी। घर में खुशी का माहौल था। देर शाम बरात विदा हुई। परिजनों के अनुसार युवक बरात विदा होने के बाद घर से बिना कुछ बताए बाहर चला गया। रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान लोगों को जंगल में इजराइल का शव एक पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। युवक के गले में शर्ट का फंदा लगा हुआ था। लोगों ने मामले की सूचना उसके परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर परिजनों को सौंप दिया। पैजनिया चौकी प्रभारी संदीप पंवार का कहना है कि परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के पुलिस से पंचनामा भरवा कर शव को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed