{"_id":"64c949b36eb037650f0e6ca6","slug":"the-crowd-that-came-to-rescue-the-accused-of-posting-a-misleading-video-was-chased-away-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-8228-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को छुड़ाने पहुंची भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के आरोपी को छुड़ाने पहुंची भीड़ को खदेड़ा
Tue, 01 Aug 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम बरूकी में पुलिस की लाठीचार्ज के बाद चौकी पर मौजूद महिलाएं।
- थाना कोतवाली देहात की बरूकी चौकी पर हुआ हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कोतवाली देहात। भ्रामक वीडियो शेयर करने के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठी फटकार दीं। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुर में ग्राम प्रधान की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद राजस्व विभाग तथा पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा अवैध कब्जा हटाया गया था। अवैध कब्जे के निकट ही रविदास मंदिर स्थित है। गांव के ही एक युवक ने इस संबंध में एक वीडियो वायरल कर दिया था। जिसमें कहा गया था कि दूसरी बिरादरी के लोगों द्वारा मंदिर तोड़ा जा रहा है। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो बनाने वाले युवक को लेकर बरुकी पुलिस चौकी पर आ गई। युवक के पकड़े जाने की बात सुनकर गांव से दर्जनों लोग पुलिस चौकी पर पहुंच गए। इसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस आरोपी युवक को गाड़ी में बैठा कर थाने ले आई।
इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। जिस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा निर्दोष ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर बिजनौर चले गए। मामले में शीशराम सहित तीन लोग घायल हुए हैं। थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात जयवीर सिंह ने बताया कि युवक को पकड़ने वह खुद गए थे। दर्जनों ग्रामीण पुलिस चौकी पर आ गए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया था। उन्होंने लाठीचार्ज किए जाने से इन्कार किया।