{"_id":"5f00c9548ebc3e43230f9003","slug":"the-crowd-of-devotees-will-not-visit-the-ashrams-on-guru-purnima-bijnor-news-mrt489659961","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरू पूर्णिमा पर आश्रमों में श्रद्घालुओं की नहीं उमड़ेगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरू पूर्णिमा पर आश्रमों में श्रद्घालुओं की नहीं उमड़ेगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में नहीं उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
बिजनौर। जिले में गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं उमड़ेगी। कोरोना वायरस के चलते आश्रमों में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। श्रावण मास में शिवालयों पर भी भीड़ नहीं रहेगी। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत श्रद्धालु शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों व शिवालयों पर कड़ी नजर रहेगी।
रविवार को गुरु पूर्णिमा है। हर साल इस दिन आश्रमों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी और भंडारों का आयोजन किया जाता था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में भीड़ नहीं उमड़ने दी जाएगी। फुलसंदे वाले बाबा समेत कई आश्रमों के संचालकों ने गुरु पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे आश्रमों में न आएं। गुरु पूर्णिमा से अगले दिन श्रावण मास शुरू हो जाता है। श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार कोरोना वायरस के चलते शिवालयों पर भी भीड़ नहीं उमड़ने दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत शिवभक्त शिवालयों पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी इस व्यवस्था को बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।
डीएम रमाकांत पांडेय के मुताबिक गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में भीड़ नहीं उमड़ने दी जाएगी। फुलसंदे वाले बाबा ने अपने यहां का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। शिवालयों पर भी श्रावण मास में भीड़ नहीं उमड़ने दी जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत ही शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की आश्रम व शिवालयों पर नजर रहेगी। कोरोना वायरस के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।