फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The crooks have looted of three lakhs to a youth in Bijnor city

वारदात: साढ़े तीन लाख रुपये लूटे, पहले से घात लगाए बैठे थे बदमाश, पकड़े गए एक आरोपी ने उगला ये सच

Thu, 29 Sep 2022 09:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Sep 2022 09:35 PM IST
सार

बिजनौर में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने युवक से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
The crooks have looted of three lakhs to a youth in Bijnor city
बिजनौर में युवक से लूट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में गल्लाखेड़ी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को सात बदमाशों ने चाकू घोंप दिया और उससे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। अन्य छह बदमाश रुपये लेकर भाग गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार ने गल्लाखेड़ी में क्लीनिक खोल रखा है। गुरुवार शाम वह घर आ रहा था। इसी दौरान रवाना नहर के पास रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे हथियारबंद सात बदमाशों ने उसकी बाइक पर डंडा मार दिया, जिससे वह बाइक सहित गिर गया। बदमाशों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और मारपीट करते हुए उसका कैश लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले राहुल के हाथ पर चाकू से वार किया और उसके बाद उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। राहुल के पास करीब साढ़े तीन लाख रुपये थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर बदमाश भागने लगे तो एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया। अन्य छह बदमाश कैश लेकर भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल को एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। पकड़ा गया बदमाश पड़ोस के ही एक गांव का बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उससे जब कैश के बारे में पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता सका। 

यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का लग रहा है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed