फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The cries will echo at delivery centers and not in ambulances.

Bijnor News: एंबुलेंस में नहीं प्रसव केंद्रों पर गूंजेंगी किलकारी

Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
The cries will echo at delivery centers and not in ambulances.
बिजनौर। अक्सर देखा जाता है कि घर से अस्पताल की दूरी अधिक होने पर एंबुलेंस में ही प्रसव कराया जाता है। मगर अब वह दिन दूर नहीं जब स्वास्थ्य केंद्रों पर ही बच्चों की किलकारी गूजेंगीं। जी, हां जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की सुविधा बढ़ाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान में जिला महिला अस्पताल सहित 58 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की सुविधा है। अब इन्हें बढ़ाकर 94 किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने की सुविधा बढ़ाई जा रही है। जिससे आसपास के लोगों को फायदा मिलेगा। आसपास के सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा नहीं होने और पैसे के अभाव में लोग गर्भवती महिला को अप्रशिक्षित चिकित्सक के पास ले जाते हैं। जिसकी वजह से कभी-कभी महिला की हालत बिगड़ने से जान भी चली जाती है। इसी वजह से अब एएनएम केंद्रों पर सुविधा बढ़ाकर प्रसव कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अभी इन केंद्रों पर ही थी प्रसव की सुविधा
जिले में अभी तक सीएचसी, पीएचसी, कुछ अतिरिक्त पीएचसी पर प्रसव कराया जाता था। मगर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए एएनएम केंद्रों पर भी प्रसव कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्र स्योहारा, नजीबाबाद, किरतपुर स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव की सुविधा बढ़ाई जा रही है। जिससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रसव केंद्र शुरू करने के लिए स्टाॅफ को दिया जा रहा प्रशिक्षण
जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता शमीम अहमद ने बताया कि एएनएम केंद्राें पर प्रसव की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसके लिए एएनएम और स्टॉफ नर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन्हें सुरक्षित प्रसव कराने के लिए जिला महिला अस्पताल में 21 दिन की ट्रेनिंग कराई जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होते ही प्रसव केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे।
- इस सत्र में सरकारी अस्पतालों में 15 हजार से ज्यादा प्रसव हुए
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले को सत्र 2023-24 में सरकारी अस्पतालों में 41756 प्रसव कराने का लक्ष्य मिला था। अप्रैल से दिसंबर तक 58 स्वास्थ्य केंद्रों पर 15594 प्रसव कराए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रसव का लक्ष्य बढ़ाने के लिए भी प्रसव केंद्र बढ़ाने का कदम उठाया गया है।

- वर्जन : जिले के 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने की सुविधा बढ़ाई जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। अस्पताल दूर होने की वजह से भी अब एंबुलेंस में किलकारी नहीं गूजेंगी। प्रशिक्षण के बाद जल्द ही प्रसव कराने की सुविधा शुरू हो जाएगी। - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed